Connect with us

उत्तराखंड: इन बिलों पर मिलेगा इनाम, बिल लाओ ईनाम पाओ योजना शुरू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: इन बिलों पर मिलेगा इनाम, बिल लाओ ईनाम पाओ योजना शुरू…

उत्तराखंड में राज्य कर विभाग ने बिल लाओ-इनाम पाओ योजना निकाली है। इस योजना के लिए गूगल और एप्पल स्टोर पर एप एक सप्ताह के भीतर आ जाएगा। हालांकि विभाग की वेबसाइट पर यह एप काफी दिनों से उपलब्ध है। इन बिलों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें विजेताओं को स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, स्कूटर व कार समेत कई आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Pinocchio: The Origin Story : Free Ebook Download

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य कर विभाग ने 200 से अधिक की खरीद के बिलों पर ईनाम पाओ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बिल विभाग के एप पर अपलोड किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें ग्राहकों को सामान खरीद का बिल भेज कर आकर्षक इनाम पाने का मौका मिलेगा। यही नहीं, प्राप्त बिलों की लॉटरी निकाली जाएगी और विजेेताओं का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Prince of Fortune | Epub Download

बताया जा रहा है कि अब सरकार सामान खरीद बिल के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ और ईनाम पाओ योजना शुरू कर रही है। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दे दी थी। योजना में फिलहाल रेस्टोरेंट, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, अनब्रांडेड कपड़े, स्पा, ब्यूटी पॉर्लर समेत अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया। इन क्षेत्रों में आम तौर पर ग्राहक बिल नहीं लेते हैं। इससे व्यापारी जीएसटी टैक्स जमा करने से बच जाते हैं। ऐसे में लोग इस योजना से प्रोत्साहित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  "D2O" La lunga battaglia dell'acqua pesante - Letteratura
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top