Connect with us

तल्ला उप्पू में पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे ग्रामीण…

उत्तराखंड

तल्ला उप्पू में पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे ग्रामीण…

Tehri News: तल्ला उप्पू में पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले पच्चीस दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों के धरने को संबोधित करते हुए प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि टिहरी बांध देश की उन्नति का प्रतीक है जो देश को रोशन कर रहा है लेकिन अभी तक बांध से विस्थापितों की विस्थापन प्रक्रिया अभी तक पूरी नही हो सकी।

उन्होंने कहा कि तल्ला उप्पू के ग्रामीण जो आंशिक रूप से बांध प्रभावित है जिनकी सिंचित खेती योग्य भूमि डूब चुकी है अब केवल जो भूमि बची हुई है वो बंजर है जिसमें कोई उत्पाद नही होता ऐसे में ग्रामीणों के जीवन यापन में संकट है और इन्हें जीविका चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामवासियों की न्यायोचित मांग नकद प्रतिक्रर भुगतान या कृषि आवासीय हेतू भू खंड आवंटित किया जाए ।

यह भी पढ़ें 👉  Investing Against the Tide: Lessons from a Life Running Money : PDF

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि टिहरी के लोगों ने लंबे समय से संघर्ष दुख दर्द झेला है और आज टिहरी बांध से उत्पादित बिजली से टी एच डी सी नवरत्न कंपनी में शुमार है ऐसे में पप्पू गांव के ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण एवम क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दे ।

यह भी पढ़ें 👉  Felaket (Anita Blake, Vampire Hunter #22) | Tüm Kitaplar PDF

धरने को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, प्रदेश कांग्रेस के सचिव कुलदीप पंवार ,,दिनेश कृशाली ,आसी रावत, अनिल राणा धर्मवीर सिंह पवार किशोर सिंह राणा नरेंद्र रावत रामसिंह मिश्रा नरेंद्र सिंह नेगी सुरेश राणा धर्मवीर सिंह पवार विक्रम सिंह राणा प्यार सिंह कैंतूरा सागर भंडारी आदि ने संबोधित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ

धरने पर डी एन नोटियाल ग्राम प्रधान महावीर चौहान विक्रम राणा अनिल राणा धर्मवीर पंवार हीरा लाल प्यार सिंह कैंतूरा हुकुम सिंह राणा सुमेर सिंह राणा खुशहाल सिंह रावत विनोद नेगी सारत सिंह नेगी उत्तम सिंह रावत आदि शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Sandık İçi – PDF Kitapları Keşfet

Advertisement
To Top