Connect with us

वन विभाग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच बड़ा आदेश जारी, सरकार बनाएगी पॉलिसी

उत्तराखंड

वन विभाग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच बड़ा आदेश जारी, सरकार बनाएगी पॉलिसी

उत्तराखंड में जहां एक ओर वन विभाग से अतिक्रमण हटाने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। सैकड़ों मजार-मंदिर तोड़े जा चुके है वहीं वन विभाग की ओर से बड़ा आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि वन भूमि पर बने गोठ,खत्ते,वन ग्राम व टोंग्या गांवों में अतिक्रमण नहीं हटेगा। इनके लिए सरकार अलग से पॉलिसी बनाएगी। आदेश जारी करने के बाद ही सीएम धामी का इसको लेकर बयान भी आया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

बता दें कि वन भूमि में गोठ, खत्तों,वनग्राम व टोंग्या गांवों में हजारों की आबादी बीते पचास साल से रह रही है। अतिक्रमण अभियान के तहत वन विभाग ने इन्हें भी नोटिस दिया है। अब सीसीएफ डॉ.धकाते की ओर से इनको नहीं हटाने के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इनके लिए अलग पॉलिसी बनाई जानी है। पॉलिसी बनने तक उन्हें नहीं हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

बताया जा रहा है कि नदियों के किनारे जहां विभिन्न क्षेत्रों में उप खनिज चुगान कार्य चल रहा है उस वन क्षेत्र में नदियों के किनारे बसे अवैध झाले कच्चे मकान दुकान आदि को नियमानुसार तुरंत प्रभाव से हटाए जाने की कार्यवाही प्राथमिकता से किए जाएंगे। इसके अलावा वन भूमि पर बसे गोठ,, खत्ते, वन ग्राम एवं टोंगिया ग्रामों आदि क्षेत्रों के विनियमितीकरण/ विस्थापन हेतु नीति निर्धारण किया जाना है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लिए अलग से पॉलिसी बनाने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top