Connect with us

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत की आशंका…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत की आशंका…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पूजा करने जा रहे लोगों की कार गहरी खाई में जा गिरी । जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर निवासी कुछ लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन सड़क पर कटाव होने के कारण चालक ने कार को ज्यादा किनारे ले लिया। जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया तीन लोगों की मौत की खबर है। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे हैं। वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के सही आंकड़ों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top