Connect with us

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

देहरादून 19 अप्रैल।उत्तराखंड में पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया।

परंपरा के अनुसार दोनों धामों में पहली पूजा नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और सफल यात्रा की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

धार्मिक परंपराओं के तहत मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम पहुंची, जहां दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए। वहीं मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम पहुंची और 12:35 बजे कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं और यहां दर्शन करना हर भक्त की इच्छा होती है। उन्होंने बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। यातायात प्रबंधन से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव मिले। साथ ही उन्होंने “ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा” के लिए सभी से सहयोग की अपील करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top