Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

 

गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने गदरपुर-रुद्रपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक, सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों के साहस, समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जवान पूरी निष्ठा और तत्परता से मानव जीवन की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन और कार्यशैली पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ परिसर में पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग, नियमित प्रशिक्षण और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

इस अवसर पर एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बटालियन की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों और आपदा राहत अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एनडीआरएफ कमांडेंट संतोष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top