Connect with us

सीएम धामी प्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

सीएम धामी प्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, देखें लिस्ट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इन खिलाड़ियों की हौसला अफ्जाई के लिए प्रदेश सरकार इन्हें सम्मानित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 74 से अधिक खिलाड़ियों और 15 प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगे और नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। आइए जानते है किसे किया जाएगा सम्मानित..

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।  राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है। लिस्ट में मानसी नेगी, परमजीत बिष्ट सहित कई खिलाड़ियों के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि द्रोणाचार्य अवाॅर्ड के लिए विभाग को आठ और खेल रत्न पुरस्कार के लिए 11 आवेदन मिले, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए छह आवेदन मिले हैं। हल्द्वानी निवासी ममता जोशी पाठक, अर्जुन सिंह महर, जानकी कार्की और ज्योती जोशी और बागेश्वर के कमलेश तिवारी को 24 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा और नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top