Connect with us

देहरादून में जल्द ही तारों के जंजाल से मिलेगी निजात, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी…

उत्तराखंड

देहरादून में जल्द ही तारों के जंजाल से मिलेगी निजात, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जल्द ही तारों के जंजाल से निजात मिल जाएगी। इस योजना के लिए कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि शहर की सूरत बदलने के लिए बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड करने के लिए योजना को मंजरी मिल गई है। अब इस योजना पर काम करने के लिए टेंडर निकाले जाएगे। जिससे सड़कों से बिजली के तारों का जाल हट जाएगा और बिजली व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होंगी। आइए इस योजना के बारें में विस्तार से जानते है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड देहरादून में विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने जा रहा है। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से शहर की विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य एशियाई विकास बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए सभी मंजूरियां ले ली गयी हैं। योजना के लिए मौजूदा औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सीटी के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। जिसके लिए चार माह में निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और काम का आवंटन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

माना जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो इस योजना के तहत एक—डेढ़ साल में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का काम पूरा हो जाएगा। इससे सडकों के चौडीकरण के दौरान हर बार सड़क के बीच में आने वाले खंभे को हटाने और उसकी जगह नया खंभा लगाने से मुक्ति मिलेगी और साथ ही खंभों से टकराकर होने वाले हादसों में कमी आएगी। लगातार बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top