Connect with us

पवाणी अग्निकांड: प्रभावित हर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

उत्तराखंड

पवाणी अग्निकांड: प्रभावित हर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

 

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याएं व जरूरतें जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। सर्दी और संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था प्राथमिकता से करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी

अग्निकांड में घरों के साथ छह माह का सुरक्षित रखा राशन भी नष्ट हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को अगले छह माह का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार विद्यालय और शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने आशियाने और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को समझना कठिन है। सरकार का पूरा तंत्र प्रभावित बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रत्येक परिवार के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता का मामला नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके जीवन में विश्वास लौटाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि पवाणी गांव की दीर्घकालिक जरूरतों को देखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और उनका पुनर्वास करने की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील…

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे तथा लगातार राहत कार्यों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने तथा प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top