Connect with us

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

उत्तराखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

 

देहरादून, 28 जुलाई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर जाकर नोटिस वितरण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस देने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ की सुविधा के लिए फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तैयार कर सभी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिले में 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 और 2026 की मतदाता सूचियों के मिलान में विसंगति या अपूर्ण विवरण मिलने पर 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस दिए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस तामील करेंगे और इसकी फोटो निर्वाचन आयोग के निर्धारित ऐप पर अपलोड करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

उन्होंने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तय समयसीमा में पूरी सावधानी के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारी डॉ. महेश कुमार, एईआरओ अपर्णा बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली और बीएलओ विभांशु भट्ट भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top