Connect with us

जल्द करें ये काम वरना आपका पैन कार्ड नहीं रहेगा किसी काम का…

उत्तराखंड

जल्द करें ये काम वरना आपका पैन कार्ड नहीं रहेगा किसी काम का…

Pan Card Update: अगर आपका पेन कार्ड बना हुआ है और आपने अभी तक उसे आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है। अगर इस तारीख तक ये काम नहीं हुआ, तो आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रहेगा। आप घर बैठे भी इसे लिंक कर मुश्किल आसान कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

बताया जा रहा है कि अगर पैन कार्ड के आधार कार्ड से लिंक न होने के चलते इसे बंद कर दिया गया और आपने पैन कार्ड डीएक्टिवेट होने के बाद डाक्यूमेंट के रूप में इसका इस्तेमाल किया तो फिर आपके ऊपर 10,000 रुपये तक का फाइन लगाया जा सकता है। साथ ही इससे जुड़े कई अन्य कार्यों में जैसे लोन, क्रेडिट कार्ड लेना और बैंकिंग से जुड़े कई अन्य कामों में ऐसे लोगों को दिक्कत आएगी। इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि पैन कार्ड से आधार को समय पर लिंक करा लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

आप अपने मोबाइल से एसएमएस करके भी पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपका आधार नंबर 111122223333 और पैन कार्ड नंबर ABCDE1234F है। अब आपको अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में UIDPAN 111122223333 ABCDE1234F लिखकर एसएमएस करना होगा। जवाब में आपको स्टेटस पता चल जाएगा। आमतौर पर मेसेज के जरिए आधार पैन से लिंक हो जाता है। अगर किसी वजह से नहीं हो पता है तो आपको इसकी जानकारी मेसेज से मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top