Connect with us

एनडीए- सीडीएस पास करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे एक लाख रुपए…

उत्तराखंड

एनडीए- सीडीएस पास करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे एक लाख रुपए…

उत्तराखंड के कई युवा सेना में अफसर बनने का सपना देखते है। वीरभूमि के कई युवा देशसेवा कर रहे है। ऐसे में युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना पूरा कराने के लिए सरकार अब मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। शासन द्वारा इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

एनडीए- सीडीएस की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर मिलेगी धनराशि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश सरकार एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवाएं) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन होने पर अभ्यर्थी को अब एक लाख रुपये देगी।  ये धनराशि आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में जाएगी।विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कैबिनेट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

पहली बार कराई जाएगी मुफ्त कोचिंग

बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली बार मुफ्त कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि राज्यों से एमओयू किया जाएगा। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरिद्वार से ‘बीज संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की…

इन्हें मिलेगा लाभ

वहीं बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा। गौरतलब है कि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं,  लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top