Connect with us

उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी की शुरू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी की शुरू…

Dehradun News: जहां एक और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। वहीं उत्तराखंड में सब्जियों की मुनाफाखोरी करने वालों पर शासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। मुनाफाखोरों पर रोक लगाने के लिए अब शासन द्वारा रोज  टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट रोज सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाएगी। जिससे आम जन मंहगे दाम पर सब्जी लेने से बच सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार  जिलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए है कि देहरादून जिला प्रशासन अब  रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा। साथ ही उन्होंने मंडी निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक को नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करने और थोक व फुटकर की प्रत्येक दुकान पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, खासकर टमाटर आम लोगों के दायरे से बाहर होता जा रहा है। फुटकर में टमाटर और सब्जियों को मनमाने दामों में बेचा जा रहा है। दामों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टमाटर के दाम तय किए हैं, लेकिन इसके बाद भी फुटकर विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसे में इस मुनाफाखोरी पर अब लगाम लगानी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top