Connect with us

2023 में पुणे शहर से डायरेक्ट फ्लाइट से जुड़ जाएगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट…

उत्तराखंड

2023 में पुणे शहर से डायरेक्ट फ्लाइट से जुड़ जाएगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट…

Uttarakhand News: हवाई पैसेंजरों को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब पुणे के लिए भी फ्लाइट मिलेगी। जिससे हवाई पैसेंजरों को देहरादून एयरपोर्ट से एक ओर शहर के लिए उड़ान का विकल्प मौजूद रहेगा। नए साल की शुरूवात में ही देहरादून-पुणे के बीच इंडिगो कंपनी अपने 176 सीटर विमान से अपने नए रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी।

विंटर सीजन में ये पहला मौका होगा जब किसी हवाई रूट पर कोई विमानन कंपनी अपनी फ्लाइट संचालित करने जा रही है। विंटर सीजन में देश व विदेश से उत्तराखंड आने वाली हवाई यात्रियों में काफी कमी आ जाती है। और मार्च में चार धाम यात्रा व समर सीजन शुरू होने के बाद ही हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। यही कारण है कि विंटर सीजन में अक्टूबर से लेकर मार्च तक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरों की संख्या में हर साल कमी आती है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

और मार्च के बाद ही हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। विंटर सीजन में हवाई यात्रियों में कमी को देखते हुए सभी विमानन कंपनियां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट घटा देती हैं। और घाटे वाले रूट पर अपनी कई फ्लाइटें बंद भी कर देती हैं। सदियों में देश ही नहीं राज्य के अंदर चलने वाली देहरादून-पिथौरागढ और देहरादून-पंतनगर के बीच भी फ्लाइटों को बंद कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

पिछले काफी समय से इन रूटों की फ्लाइटें ठप पड़ी हुई हैं। अब इंडिगो कंपनी देहरादून-पुणे के बीच नए साल में अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जिससे हवाई पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट देश के एक और बड़े शहर से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। इंडिगो की इस फ्लाइट को नए साल में एक जनवरी से शुरू होना है। लेकिन कंपनी इसकी तिथि में बदलाव भी कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

दोपहर में आएगी पुणे से फ्लाइट
डोईवाला। इंडिगो का विमान पुणे से हवाई पैसेंजरों को लेकर दोपहर 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। और जौलीग्रांट से हवाई पैसेंजरों को लेकर वापस 12:30 बजे वापस पुणे को टेक ऑफ करेगा। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जौलीग्रांट-पुणे एयरपोर्ट के बीच नए वर्ष की शुरूवात में इंडिगो कंपनी अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जिसका लाभ पुणे से यहां आने वाले और यहां से पुणे जाने वाले हवाई यात्रियों को मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top