Connect with us

उत्तराखंड में जानें कब होंगी बर्फबारी, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जानें कब होंगी बर्फबारी, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आ रहा है। विभाग की रिपोर्ट माने तो अगले पांच दिन में राज्य में ठिठुरन बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है। इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी।  जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

वहीं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद कम हो गई है। जिससे वर्षा और बर्फबारी नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top