Connect with us

बसन्त पंचमी पर ये काम करने से रुष्ट हो जाती है माँ सरस्वती, जानें…

उत्तराखंड

बसन्त पंचमी पर ये काम करने से रुष्ट हो जाती है माँ सरस्वती, जानें…

माघ मास की पंचमी तिथि यानी बसंत पंचमी का आरंभ 25 जनवरी को 12 बजकर 35 मिनट से हो गया है जोकि 26 जनवरी को 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है। लेकिन कुछ ऐसे काम है जिन्हें बसंत पंचमी के दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन ये काम करने से मां सरस्वती रुष्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, कला की देवी माता सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था। बसंत पंचमी को साल के अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इसी के कारण इसे दिन बिना मुहूर्त देखें शादी-विवाह, मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ काम किए जाते हैं। सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। लेकिन कुछ काम करना अच्छा नहीं माना जाता। आइए जानते हैं कौन से काम करने से माँ सरस्वती रुष्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

ये है काम

  • बसंत पंचमी के साथ बसंत ऋतु का भी आरंभ हो जाता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन मां बिल्कुल भी काले, लाल या अन्य रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • मां सरस्वती को वाणी का देवी कहा जाता है। इसलिए इस दिन अपनी वाणी में थोड़ा कंट्रोल रखें। किसी से अपशब्द न बोले और न ही किसी से वाद विवाद न करें।
  • अगर आपने बसंत पंचमी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रख रहे है, तो कोशिश करें कि सात्विक भोजन करें। मांस-मदिरा का सेवन न करें, तो बेहतर है।
यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

नोट– इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह मान्यताओं पर आधारित हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top