Connect with us

महिलाओं के लिए पुलिस का गौरा शक्ति एप लॉन्च, सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड

महिलाओं के लिए पुलिस का गौरा शक्ति एप लॉन्च, सीएम धामी ने कही ये बात…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम धामी ने आज उत्तराखडं पुलिस विभाग की ओर से बनाए गए गौरा शक्ति एप को लॉन्च कर दिया है। कामकाजी महिलाएं इस एप से हमेशा पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहेंगी। कामकाजी महिलाएं इस पर रजिस्ट्रेशन करवा सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला अपराध को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार और पुलिस द्वारा कामकाजी महिलाओं को भी सुरक्षित वातावरण देखने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने गौरा शक्ति एप को लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं अपने आपको रजिस्टर करा सकती हैं। ऐसे में वह अपने नजदीकी पुलिस चौकी के सुरक्षा घेरे में आ जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

बताया जा रहा है कि इस ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हर 15 दिन के भीतर कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर कामकाजी महिला को फोन कर उनका हालचाल भी जानेगी।  कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि इस एप के जरिए किसी भी संस्थान में कार्यरत महिला अपना स्व पंजीकरण करा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी – गैरसरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कारवाई की जाए। इस एप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर और थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top