Connect with us

CDS में उत्तराखंड के राजेंद्र महर ने हासिल किया 9वां स्थान, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड

CDS में उत्तराखंड के राजेंद्र महर ने हासिल किया 9वां स्थान, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड के युवा लगातार अपनी प्रतिभा के दम पर नई बुलंदियों को छूं रहे है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ के राजेन्द्र महर ने सेना में बड़ा मुकाम हालिस किया है। राजेंद्र ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस(सीडीएस) में आईएमए में नौवीं रैंक और एयरफोर्स में पहली रैंक हासिल की है। छोटे से गांव से निकलकर अधिकारी बने है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के जमतड़ गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह महर ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस(सीडीएस) में समूचे देश में पहली रैंक हासिल कर एक बार फिर सैन्य भूमि उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

बताया जा रहा है कि यूपीएससी सीडीएस (1) 2022 परीक्षा में कुल 164 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं । यूपीएससी सीडीएस 1 मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं । इसमें उन्हें एयरफोर्स में पहली जबकि आईएमए में नौवीं रैंक हासिल हुई है। राजेन्द्र की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

रिजल्ट के नोटिस  के अनुसार, “यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS I) 2022 के परिणाम में पास होने वाले  164 (104 + 46 + 14) उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में रखा है। जिसमें इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 104 , इंडियन नेवल एकेडमी में 46 और एयर फोर्स एकेडमी में 14 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top