Connect with us

उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में उफान पर नदियां, कई मार्ग बाधित, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेशभर में बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। नदियां उफान पर है। उफनाई नदियां जहां कई पुल बहा ले गए है। तो वहीं बदरीनाथ हाईवे का भी एक बड़ा हिस्सा बह गया है। जिससे हजारों यात्री फंस गए है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं भूस्खलन और मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा भी उत्‍तराखंड के हालातों की जानकारी ली गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्‍तराखंड के उच्च हिमालय में भारी बारिश कहर बरपा रही है। कंचनगंगा में बदरीनाथ हाईवे का बड़ा हिस्‍सा बह गया। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड़क मार्ग से कट गए हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं चमोली जिले में भी जुम्मा में नाले का जल स्तर बढ़ने के साथ ही जुम्मा गदेरे में मलारी हाईवे पर बना आरसीसी पुल भी बह गया है। जिससे सीमा क्षेत्र की आवाजाही पूरी तरह बाधित है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

गुंजी आदि कैलास मार्ग पर स्थित नाबी में बरसात के बाद उफान पर आए नाले का पानी गांव में घुस गया। जिससे गांव में पानी और मलबा जमा हो गया है। वहीं एनएचपीसी के धौली गंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट के बांध का पानी छोड़े जाने से काली नदी उफान पर है। नदी में खोतिला में श्मशान घाट और कब्रिस्तान सहित एक गौशाला बह गई है। चार परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। एक और मकान बहने की कगार पर है। नदी किनारे रहने वालों को सचेत कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।इसी तरह से बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के बीच करीब 500 तीर्थयात्री फंसे होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

देहरादून जिले के डोईवाला में लगातार हो रही वर्षा से सौंग व सुसवा नदी उफान पर है। मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के बुल्लावाला में स्थित राजाजी पार्क के वनों से आने वाले पानी से नाले उफान पर हैं। जिसके चलते कई घरों के आसपास जलभराव हो गया है। यदि वर्षा का क्रम इसी प्रकार चलता रहा तो कई घरों में भी पानी घुस सकता है। प्रशासन लगातार हो रही वर्षा को लेकर अलर्ट पर है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण हैं। वहीं नदी किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मुनादी कराई जा रही है।

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top