Connect with us

देहरादून: गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक, सैकड़ों लोग मंच के पास पहुँचे, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

देहरादून: गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक, सैकड़ों लोग मंच के पास पहुँचे, मचा हड़कंप…

देहरादून के परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर
आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रस्तुतियों के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोग मंच के पास पहुंच गए। इस दौरान भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड भी आयाजित की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी भी दिखाई गई। इस मौके पर राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। लेकिन इस बीच परेड ग्राउंड में उस वक्त हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लोग बैरिकेडिंग लांगकर निकाली जा रही झांकी के ट्रैक तक पहुंच गए। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

बताया जा रहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहने पर कर्मियों को मंच से निर्देश देना पड़ा कि आमजन के साथ नरमी से पेशाएं। इसके बाद पुलिस ने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए। लोग सुरक्षा घेरा के पीछे से ही प्रस्तुतियां देखें।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top