Connect with us

राज्य में शुरू हुई अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ…

उत्तराखंड

राज्य में शुरू हुई अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ…

देहरादूनः उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है। सीएम धामी ने मंगलवार को राज्य में अत्याधुनिक एंबुलें सेवा को हरी झंड़ी दिखा दी है। बताया जा रहा है कि सीएम ने आज अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय से आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह एंबुलेंस डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने सीएसआर के तहत प्रदेश को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड द्वारा अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने आज प्रदेश को अपनी सीएसआर के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो ट्रेवलर एंबुलेंस दी है। इन दोनों एंबुलेंस को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी संस्थान यदि अपनी सामाजिक दायित्वों को निभाएं तो उत्तराखंड के लोगों का जन-जीवन और भी आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंदर चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भी सरकार कर रही है। आज यहां से रवाना की गईं दोनों एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। इसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा।वहीं इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड सरकार डॉक्टर शैलजा भट्ट के अलावा डिक्शन टेक्नोलॉजी संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…

राज्य में शुरू हुई अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top