Connect with us

प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी ने हालत खराब कर रही है। चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज से 13 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज से मौसम बदलने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

विभाग की माने तो 11 जून को राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 13 जून को भी बनी रहेगी। साथ ही कहा है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को नुकसान पहुंचा सकती है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों पर न जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top