Connect with us

बालखिला नदी में ट्राउट फिश एंगलिंग की भरपूर संभावनाए…

उत्तराखंड

बालखिला नदी में ट्राउट फिश एंगलिंग की भरपूर संभावनाए…

Uttarakhand News: सीमावर्ती जनपद चमोली आने वाले पर्यटक अब यहां की सदानीरा नदियों में फिश एंगलिंग का आनंद भी उठा पाएंगे। सरकार द्वारा संचालित फिश एंग्लिग कार्यक्रम के अन्तर्गत मत्स्य विभाग के माध्यम से जिले की ठंडे पानी की नदियों में ट्राउट फिश एंगलिंग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।

देश के मशहूर एंग्लर्स मिस्टर अली की अगुवाई में चार सदस्यीय दल ने मत्स्य विभाग के तत्वाधान में 18 एवं 19 फरवरी को ट्राउट के लिए प्रसिद्व बालखिला नदी में फिश एग्लिंग की। बालखिला नदी ट्राउट फिश एंग्लिग की आपार संभावनाओं के साथ उपयुक्त पायी गई। एंग्लर्स टीम ने बालखिला नदी में प्रचुर मात्रा में ट्राउट मत्स्य बीज संचित करने, कुछ क्षेत्रों को मत्स्य आखेट के लिए प्रतिबंधित करने, नदी के तेज वहाव को कम करने हेतु मछलियों के लिए सुविधाजनक छोटे-छोटे पूल्स बनाने के सुझाव भी दिए है, ताकि इन छोटे पूल्स में मछलियां आसानी से रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

जनपद के प्रभारी मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि मछलियों की कमी को दूर करने के लिए हर साल नदियों में प्रचुर मात्रा में मत्स्य बीज डाला जाता है, लेकिन अवैध शिकारमाही के कारण बालखिला नदी में मछलियों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य नदियों में भी फिश एग्लिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top