Connect with us

उत्तराखंड- तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो मासूम बच्चों सहित तीन की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड- तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो मासूम बच्चों सहित तीन की मौत…

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां टांडा भागमल गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा दिया। हादसे में पिता और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टांडा भागमल गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पिता अपने दोनों बच्चों को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान सामने आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई है। जो पेशे से शिक्षक है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने खनन के वाहन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top