Connect with us

उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

धामी सरकार एक्शन में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने अब  उद्यान निदेशक पद से हटाए गए डॉ हरविंदर बवेजा के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे डॉ हरविंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने मामले की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा निदेशक के पद का दुरूपयोग करते हुये वित्तीय अनियमितताओं के सम्बन्ध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका सम्बन्ध एक से अधिक जनपदों से है तथा जिस कारण जांच का दायरा विस्तृत हो गया है। ऐसे में मामले की जांच एसआईटी से कराई जाएगी। जिसके लिए टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम में एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी समेत कृषि विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

डीआईजी रैंक के अफसर के नेतृत्व में गठित टीम उद्यान घोटाले की जांच करेगी। इस घोटाले में कई अन्य लोग भी संदेह के घेरे में हैं। गौरतलब है कि डॉ बवेजा पर हिमाचल में भी घोटालों के मामले चल रहे हैं। हिमाचल सरकार ने चार्जशीट भी सौंपी है। भाजपा के ही शासनकाल में बवेजा को हिमाचल से उत्तराखण्ड लाया गया था। बवेजा के खिलाफ काश्तकारों ने देहरादून में धरना प्रदर्शन भी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top