Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जहां सुबह से सूरज आंख मिचौली खेल रहा है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चार धाम यात्रा रूट पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने 16 मई तक चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

बताया जा रहा है कि 14 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। रिपोर्टस की माने तो शनिवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदान में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top