Connect with us

बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

उत्तराखंड

बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

 

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुरोला विधानसभा क्षेत्र के बर्नीगाड़ में करीब 217 करोड़ रुपये की लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 30 योजनाओं का शिलान्यास और आठ योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं करते हुए राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन एवं परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट और चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने 194 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें लोक निर्माण विभाग पुरोला के पांच कार्यों पर छह करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग बड़कोट के चार कार्यों पर 6.61 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना खंड पुरोला के 18 कार्यों पर 176.87 करोड़ रुपये और सिंचाई खंड पुरोला के तीन कार्यों पर 5.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

वहीं, 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के आठ कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग बड़कोट का 97 लाख रुपये का एक कार्य, समग्र शिक्षा के 1.25 करोड़ रुपये के तीन कार्य, माध्यमिक शिक्षा का 1.36 करोड़ रुपये का एक कार्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना खंड पुरोला के 18.76 करोड़ रुपये के तीन कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

जनसेवा शिविर में लाभार्थियों को बांटे चेक और उपकरण

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु जनसेवा शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और उपकरण वितरित किए तथा अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि बर्नीगाड़ में जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है, उनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। राजकीय महाविद्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार की सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्थानीय उत्पादों सहित विभिन्न गतिविधियों से अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण…

उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए सरकार लगातार व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार मिला है।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top