Connect with us

टिहरी में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत, आठ घायल…

उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत, आठ घायल…

टिहरी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले से दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। ताजा मामला टिहरी में गूलर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी में गूलर के पास हुआ है। यहां एक मैक्स वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। मैक्स में तीर्थयात्री सवार थे जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। जबकि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। इस दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई।हादसे में मैक्स सवार दस लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक भी घायल हुआ है। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों ने की मदद से आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को 108 की मदद से एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान आनंद कलवार (22) पुत्र मोहन कलवार, निवासी-दिल्ली और मैक्स चालक के रूप में हुई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

घायलों की पहचान विवेक कलवार पुत्र ओमी कलवार, निवासी बीरगंज नेपाल, साहिल कलवार, रोहित गुप्ता निवासी नेपाल, गुलशन कानू, अविनाथ कलवार पुत्र प्रभु कलवार, निवासी नेपाल, रंजन पुत्र रामबाबू साह, निवासी नेपाल, आदित्य कानू पुत्र विनोद, निवासी नेपाल, विकी कलवार ,ट्रक चालक मोहन पुत्र छत्रपाल, निवासी-वुलनी बेहड सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top