Connect with us

उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

अभी मतदान के नतीजे आने में 22 दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में सीएम का मुद्दा एक बार फिर से बाहर निकल आया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को साफ कहा कि हरीश रावत या तो सीएम ही हो सकता है अन्यथा घर ही बैठ सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत कैंप शुरू से रावत को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करता आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…

रावत की मीडिया से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रावत के अनुसार,  मैं यदि हूं तो अपनी सोच के उत्तराखंड का विकास करूंगा। यह जरूर है कि सभी की सोच को समावेशित करूंगा। अब वक्त नहीं है कि केवल पद के लिए मैं अपनी सोच के साथ समझौता कर लूं। रावत ने कहा कि अब मेरी उम्र यह नहीं रही है कि मैं मैं मैं कह कर कुछ करूं। यह साफ सी बात है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बने या फिर घर बैठूं। मैं पद के लिए सोच के साथ समझौता नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

मालूम हो कि मतदान के दिन भी रावत ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया पेज पर वीडियो जारी करते हुए जनता से मतदान की अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा कि आप मुझे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। फिर घर से निकलिए और वोट डालिए और कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाइये।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

The post उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top