Connect with us

महानायक वीर शहीद केसरी चंद का धूमधाम से मना 103 वां जन्मोत्सव…

उत्तराखंड

महानायक वीर शहीद केसरी चंद का धूमधाम से मना 103 वां जन्मोत्सव…

देहरादून । जंग ए आजादी के वीर सिपाही एवं आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद के 103 वे जन्मोत्सव पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वीर केसरी चंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति को 2 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में वीर शहीद केसरी चंद की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ धूमधाम से किया गया|वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति द्वारा विगत 12 वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है।कार्यक्रम में इस बार राष्ट्रीय स्तर की 12 टीमें कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आजादी की लड़ाई में उत्तराखंड के जौनसार के वीर सपूत केसरी चंद का नाम हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा| उन्होंने कहा कि वीर शहीद केसरी चंद ने वीरता का परिचय देते हुए मात्र 24 साल की उम्र में अपने जीवन का बलिदान दिया।

उनके बलिदान से प्रत्येक युवा को प्रेरणा लेकर देश की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।उनके बलिदान के कारण ही आज देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक भारत चौहान, रणवीर तोमर, ध्वजवीर सिंह, राहुल चौहान, गंभीर चौहान, सतपाल चौहान, स्वराज चौहान, सरदार सिंह, गीताराम गौड़, वीरेंद्र सिंह रावत, रणवीर सिंह, रविंद्र भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top