Connect with us

UKSSSC पेपर लीक में 33वीं गिरफ्तारी, PRD जवान गिरफ्तार, किया था ये काम…

उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक में 33वीं गिरफ्तारी, PRD जवान गिरफ्तार, किया था ये काम…

UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। एसटीएफ ने शनिवार को 33 वीं गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि मामले में एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स ने गवाहों के बयान एवं  टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया। जवान पर अपनी पत्नी का चयन कराने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था। अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

बताया जा रहा है कि अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने राजकीय पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल टिहरी जूनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से लक्सर, हरिद्वार का रहने वाला है। आरोप है कि उसने कई अभ्यर्थियों को धामपुर में हाकम सिंह के सेंटर पर हल किया हुआ पेपर दिया था। इसे याद कर अभ्यर्थियों ने दोनों दिन परीक्षा में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top