Connect with us

उत्तराखंड भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट, आज लग सकती है रिपोर्ट पर मुहर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट, आज लग सकती है रिपोर्ट पर मुहर…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लंबे समय से भू कानून (land law in uttarakhand) में जबरदस्त संशोधन की मांग की जा रही है। ऐसे में भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार ( आज) भू कानून के परीक्षण एवं सुझाव को लेकर गठित समिति की रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लग सकती है। आज होने वाली बैठक में भू-कानून पर फैसला हो सकता है। जिसके बाद माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही सख्त भू कानून लागू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में भू-कानून का संशोधित खाका तय करने वाली समिति ने आज एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें तैयार की गई सिफारिशों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जिसके बाद एक हफ्ते के भीतर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले समिति ने सभी 13 जिलों से जिलाधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट भी मंगाई थी। जिसके बाद समिति की अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं। हितधारकों के सुझावों लेने के साथ ही समिति ने जिलाधिकारियों से भी भूमि की खरीद-फरोख्त के संबध में तथ्य जुटाएं हैं। भू कानून में नए संशोधन की संभावनाओं के लिहाज से समिति की सिफारिशें काफी अहम मानी जा रही हैं।

गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सरकार में भू कानून में किए गए संशोधनों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समिति का गठन किया था। वैसे यह मुद्दा विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बेहद तेजी के साथ लोगों की जुबान पर आया। इसकी मुख्य वजह पहले सड़क और फिर सोशल मीडिया पर युवाओं का वह अभियान रहा, जिसने इस मुद्दे को राजनीतिक दलों के लिए गले की फांस बना दिया। यही कारण था कि राष्ट्रीय दलों के घोषणा पत्र में भी इसको शामिल कर लिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top