Connect with us

VDO भर्ती में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड

VDO भर्ती में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों पर कार्रवाई जारी है। एसटीएफ ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती में ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने वाले एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी मुरादाबाद से की गई है। साथ ही एसटीएफ ने जिन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की गई थी, एसटीएफ ने उनका भी पता लगा लिया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्ष 2016 में हुई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने व अन्य गड़बड़ी के मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मुकेश चौहान निवासी भूमिका सदन कविनगर काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि मुकेश स्नातक परीक्षा का पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाने वाला आरएमएस टैक्नो सोल्यूशंस प्रिंटिंग प्रेस का मालिक राजेश चौहान का दोस्त है। आरोपित ने अभ्यर्थियों को एकत्र करने की भूमिका निभाई थी। वीडीओ भर्ती प्रकरण में एसटीएफ की ओर से यह दूसरी गिरफ्तारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

गौरतलब है कि एसटीएफ वर्तमान में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, सचिवालय रक्षक, वन दारोगा और ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही है। चारों भर्तियों में आरोपितों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top