Connect with us

Big Breaking: भर्ती विवादों को लेकर देहरादून में सड़क पर उतरे सैकड़ों युवा, की ये मांग…

उत्तराखंड

Big Breaking: भर्ती विवादों को लेकर देहरादून में सड़क पर उतरे सैकड़ों युवा, की ये मांग…

देहरादून: उत्तराखंड में UKSSSC सहित हुई भर्तियां सुर्खियों में है। भर्तियों में लगातार बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। जिसने देश- प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। तो वहीं अब मामले में खुद को ठगा महसूस कर रहे युवाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में रोज़गार के लिए नौजवानों के पलायन की चुनौती के बीच राज्य में एक बार फिर सरकारी नौकरियों में भर्ती के कथित घोटाले की जांच चल रही है तो वहीं देहरादून की सड़कों पर जुटे सैकड़ों युवा मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।

बता दें कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली (Recruitment controversy in Uttarakhand) को लेकर आक्रोश व्याप्त है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के आह्वान पर उत्तरकाशी जिले की रंवाई घाटी, यमुना घाटी क्षेत्र सहित कई जगह से आज बड़ी संख्या में बेरोजगार एवं सामाजिक संगठन देहरादून परेड ग्राउंड में पहुंचे है। भर्ती धांधली के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरे हैं, सैकड़ों बेरोजगार युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर सचिवालय कूच कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। इस दौरान युवा सरकार और आयोग के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

बताया जा रहा है कि बेरोजगारों का कहना है कि राज्य गठन से अब तक हुई तमाम परीक्षाओं की सीबीआई से जांच (CBI probe into rigging in examinations) कराई जाए। युवाओं की मांग है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला और विधानसभा बैक डोर से मनमानी नियुक्तियों में जो धांधली हुई है, और उनमें जो रिश्तेदार लगाए गए हैं, उन सभी की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top