Connect with us

पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला…

उत्तराखंड

पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला…

Uttarakhand News: प्रदेश को अपराधमुक्त करने के लिए शासन-प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। अधिकारियों को भी बख्शा नही जा रहा है। पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।बताया जा रहा है कि उन पर रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन कब्जाने और पेड कटवाने के गंभीर आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार केंद्र सील

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इस जमीन से मार्च 2013 में साल के 25 पेड़ काट लिए गए। बताया जा जा रहा है कि मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर हैं वह रिजर्व फॉरेस्ट है।

रिपोर्टस की माने तो सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी। साल के पेड़ भी काट दिए। इस मामले में वन विभाग  ने उनके खिलाफ जुर्माना काटा था। बाद में जमीन की सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसिल की गई। मामले में अब डीएफओ मसूरी आशुतोष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। शासन से मंजूरी के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top