Connect with us

उत्तराखंड में जल्द शुरू होने वाली है सीएम बालाश्रय योजना, इन्हें मिलेगा सरकार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द शुरू होने वाली है सीएम बालाश्रय योजना, इन्हें मिलेगा सरकार…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सीएम धामी लगातार कई बड़े फैसले ले रहे है और योजनाओं का शुभारंभ कर रहे है। सीएम धामी ने अब बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार अनाथ बच्चों की कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा व्यवस्था के लिए सीएम बालाश्रय योजना शुरू करेगी। आइए आपको बताते है इस योजना का किसे और क्या लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा, महामारी और दुर्घटना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत कक्षा एक से 12 वीं तक की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। साथ ही इन बच्चों को पुस्तकें, वर्दी, बैग, जूते, मौजे व लेखन सामग्री निश्शुल्क दी जाएगी।

वहीं, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की तरह हर जिले में बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। बताया जा रहा है कि विद्यालय का नामकरण उत्तराखंड की ही महिला के नाम पर होगा। सरकार प्रदेश के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शिक्षकों के लिए शिक्षक आवास भी बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम धामी ने ऐलान किया कि संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर हाईस्कूल स्तर पर 100 स्कूलों में एकीकृत प्रयोगशाला एवं इंटरमीडिएट स्तर पर 100 स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल आदि की प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।  पीएम पोषण योजना के तहत छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन के स्थान पर अब दो दिन दूध दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top