Connect with us

सीएम धामी ने दिए इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश, SSP ने किया SO को निलंबित…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने दिए इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश, SSP ने किया SO को निलंबित…

Uttarakhand News: धर्मनगरी हरिद्वार में जहां कच्ची शराब शनिवार को कई घरों के लिए काल बन गई। बताया जा रहा है कि कच्ची शराब की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रही है। मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी के निर्देश के बाद एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मामले में सीएम धामी ने कहा कि पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के फूलगढ़ में आज कच्ची शराब पीने कई लोगों की मौत हो गई है तो वहीं कई लोगों का उपचार चल रहा है। फूलगढ़ शराब कांड की गूंज देहरादून तक हुई। मामले में जांच की जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने एसओ पथरी रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले की जांच को लेकर एसआईटी गठित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

आबकारी महकमे के लक्सर सर्किल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जहरीली शराब बांटी जा रही है, जिसे पीने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। शराब का सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये जहरीली शराब किसके द्वारा बांटी गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top