Connect with us

देहरादून में 9 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, इन पदों के लिए करें आवेदन…

उत्तराखंड

देहरादून में 9 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, इन पदों के लिए करें आवेदन…

Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देहरादून में आगामी 9 सितंबर को रोजगार मेला लगने वाला है। ये मेला क्षेत्रीय सेवायोजना कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मेले में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए प्राइवेट सेक्टर की 20 से अधिक कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। हाथों हाथ नौकरी पाने के लिए ये सुनहरा मौका है।

6 हजार से 40 हजार तक वेतन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहारदून के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से  रोजगार मेला लग रहा है। जिसमें 1,265 रिक्तियों पर 06 हजार से 40 हजार के बीच वेतन पर नौकरी की पेशकश की जाएगी। इस मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकते हैं। इसके लिए 10वीं से पीजी तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

ऐसे करें पंजीकरण

देहरादून में रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय देहरादून में पंजीकरण कराना आवश्यक है। यहां 08 सितंबर 2022 शाम पांच बजे तक पंजीकृत किया जा सकता है। इसके लिए मूल दस्तावेज, फोटोस्टेट्स, रोजगार कार्यालय देहरादून का रोजगार पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी कार्ड साथ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

इन पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

इस रोजगार मेले में अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली कुल 38 कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियां आईटी और फार्मा सेक्टर में हैं। कंपनियां कुल 1,265 विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। इन पदों में सॉफ्टवेयर डेवलपर, फिटर, एचआर-फाइनेंस, ट्रेनी, ऑफिस असिस्टेंट/कंप्यूटर इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एलआईसी एडवाइजर, कस्टमर केयर, ट्रेनी टीचर, आईटीआई ट्रेनी और स्पोकन इंग्लिश ट्रेनर के पद शामिल हैं।बताया जा रहा है कि इस रोजगार मेले के लिए 1000 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अभ्यर्थी नगर और आसपास के इलाकों से आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top