Connect with us

बेटियों के लिए सेना की वर्दी पहन देशसेवा करने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड

बेटियों के लिए सेना की वर्दी पहन देशसेवा करने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन…

JOB 2022: सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP SI Staff Nurse Recruitment 2022)  में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त यानि आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.itbp.nic.in पर जाकर 15 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सब इंस्पेक्टर स्टाफ नर्स के 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में परीक्षा पास होने चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चुने जाने वाले उम्मीदवारों को देश के किसी भाग में तैनात किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 11 पद
  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद
यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बताया जा रहा है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बतौर सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के लोगों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन योग्यता –

अभ्यर्थियों को कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की परीक्षा भी पास होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…

चयन प्रक्रिया :

चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का वेरीफिकेशन व स्किल टेस्ट भी शामिल है। अंत में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – 200 रुपए। एक्स सर्विसमैन और एसटी-एससी के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। अधिक जानकारी के लिए आईटीबीपी का पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top