Connect with us

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश पर लगी रोक…

उत्तराखंड

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश पर लगी रोक…

उत्तराखंड में विधानसभा सचिवालय में की नियुक्तियों में अनिमितता के मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। मामले में कोर्ट ने सरकार को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने आदेश में कहा है कि ये कर्मचारी अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट में आज विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किये गए 102 अधिक कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर अग्रिम सुनवाई तक रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि  मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पूर्व प्रमुख सचिव डीके कोटिया की अध्यक्षता में बनाई समिति की सिफारिशों के आधार पर इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

मामले में बीते दिवस भी सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने इन कर्मचारियों को सुनवाई का मौका नहीं देने पर नाराजगी जताई थी और विधानसभा से इस बिंदु पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top