Connect with us

हिमाचल चुनावः बीजेपी ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सीएम धामी का नाम भी शामिल…

उत्तराखंड

हिमाचल चुनावः बीजेपी ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सीएम धामी का नाम भी शामिल…

पार्टी ने सीएम धामी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्नाथ के साथ सीएम धामी का भी नाम भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश की बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम धामी को शामिल किया गया है। सीएम धामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं इस सूची में भाजपा शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि इसके अलावा भाजपा संगठन के महामंत्री बीएल संतोष, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त…

गौरतलब है कि हिमाचल में एक फेज में चुनाव होगा। यहां 12 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 27 अक्टूबर को पर्चों की जांच होग। वहीं 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top