Connect with us

आक्रोश: विधानसभा बैकडोर एवं अन्य भर्ती घोटाले की CBI जांच की मांग, कल से भूख हड़ताल…

उत्तराखंड

आक्रोश: विधानसभा बैकडोर एवं अन्य भर्ती घोटाले की CBI जांच की मांग, कल से भूख हड़ताल…

गढ़वाल: उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 29 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि इस सम्बंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दिया गया है,साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

उत्तराखंड क्रांति दल जनपद रुद्रप्रयाग इकाई की एक अहम बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाई और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान ने बताया दल की जिला इकाई ने सर्वसम्मति से तय किया है कि उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक व्यापक आंदोलन जरूरी है। इसी परिप्रेक्ष्य में उक्रांद ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक

युवा नेता मोहित डिमरी 29 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उनके समर्थन में दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे,कहा कि विधानसभा सचिवालय में बैकडोर से हुई भर्तियों की जांच भी सीबीआई से कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top