Connect with us

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, देहरादून डीएम ने दिए इनपर कार्रवाई के निर्देश…

उत्तराखंड

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, देहरादून डीएम ने दिए इनपर कार्रवाई के निर्देश…

Uttarakhand News: अगर आप वाहन चालक है तो आपके लिए जरूरी खबर है। प्रशासन ने बढ़ते वायू प्रदूषण पर सख्ती करना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिमालयी राज्यों के लिए भी वायु प्रदूषण चिंता की वजह बनते जा रहे हैं। उत्तराखंड के मैदानी जिलों की आबोहवा वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से खराब हो रही है ऐसे में डीएम ने वायु प्रदूषण के मानक पर खरे न उतरने वाले पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून व ऋषिकेश में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से कहीं ज्‍यादा हो गया है। यहां पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा दोगुने के करीब पहुंच रही है। विभिन्न प्रदूषण कणों वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) बेहतर स्थित के अनुरूप 50 तक होना चाहिए। इस इंडेक्स में देहरादून व ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता माध्यम प्रदूषित से लेकर खराब स्थिति में है।

ऐसे में डीएम सोनिका ने वायु प्रदूषण के मानक पर खरे न उतरने वाले पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को योजनाबद्ध तरीके से इस काम को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि वायु गुणवत्ता की दैनिक रिपोर्ट जिला आपदा कंट्रोल रूम को भेजी जाए। प्रत्येक तीन माह में बैठक आयोजित कर वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .

इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश व संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्राप्त बजट का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही उन्होंने ऐसी औद्योगिक इकाइयों व प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने के निर्देश भी दिए, जिनके आसपास प्रदूषण अधिक पाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने वायु प्रदूषण के मानक पर खरे न उतरने वाले पुराने वाहनों को चलन से बाहर करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top