Connect with us

जानकारी: मोमोज के शौकीन जरा इस खबर को पढ़िए, फिर लगा लेना चटकारे…

उत्तराखंड

जानकारी: मोमोज के शौकीन जरा इस खबर को पढ़िए, फिर लगा लेना चटकारे…

दिल्ली: यदि आप मोमोज खाने के शौकीन हैं तो फिर एम्स की इस चेतावनी को पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज को बड़े चाव से खाने वाले लोगों को एम्स ने नसीहत दी है कि इसे जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें। ऐसा न करना सेहत से खिलवाड़ हो सकता है और यहां तक कि यह जान पर भी भारी पड़ सकता है। एम्स के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि मोमोज को बिना चबाए निगलना चिंता की वजह हो सकता है और यह पेट में जाकर फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है। दरअसल एक 50 वर्षीय शख्स की मोमोज खाने पर तबीयत बिगड़ने और फिर जान चली जाने के बाद एम्स के एक्सपर्ट्स ने यह बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…

दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी तब जारी की गई है, जब दक्षिणी दिल्ली के एक शख्स को एम्स अस्पताल लाया गया था और वह मृत पाया गया। एम्स के फॉरेसिंक रिपोर्ट के मुताबिक मृत शख्स करीब 50 साल का है। उसने शराब पी थी और वह एक दुकान पर मोमोज खा रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए फॉरेसिंक एक्सपर्ट्स ने कहा कि विंडपाइप में मोमोज फंस गया था। एक्सपर्ट्स ने इस समस्या को न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट बताया है।

एम्स के जानकारों ने कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसमें मोमोज जाकर विंडपाइप में फंस गया और उसके चलते मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम जब भी ऐसी कोई चीज खाते हैं, जिसका आकार ज्यादा हो या फिर जिसके अंदर जाकर फूलने की संभावना हो, उसे खूब चबाकर ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स ने कहा कि यदि हम बिना चबाए खाते हैं तो फिर उस चीज के विंडपाइप में स्लिप होकर फंसने की आशंका रहती है। इसे श्वसन तंत्र ब्लॉक हो सकता है और इसके चलते जान तक जा सकती है। इस पूरे मामले में वैज्ञानिकों ने क्या पाया, इसकी जानकारी जर्नल ऑफ फॉरेंसिक इमेजिंग के ताजा अंक में दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

जानकारी: मोमोज के शौकीन जरा इस खबर को पढ़िए, फिर लगा लेना चटकारे…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top