Connect with us

PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने ऐसे दी बधाई, शहीदों को किया नमन…

उत्तराखंड

PM मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने ऐसे दी बधाई, शहीदों को किया नमन…

PM Modi Birthday:  देशभर में आज पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम है। बीजेपी अलग अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है। उत्तराखंड में भी पीएम के जन्मदिन पर जहां चारों धामों में उनके लिए पूजा अर्चना की गई। तो वहीं हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास हुई। सीएम धामी ने देहरादून में शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जी) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने के लिए प्रार्थना की।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीएम धामी ने इस दौरान दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top