Connect with us

सीएम धामी के निर्देश पर भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज, जानें मामला…

उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश पर भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज, जानें मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक भैंस चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएम धामी के निर्देश के बाद अब पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। अब उत्तराखंड पुलिस भैंस को ढूंढ़ेगी। बताया जा रहा है कि करीब 8 महीने पुराने मामले में अब सीएम धामी के निर्देश पर पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी साल जनवरी माह में गोरापड़ाव अर्जुनपुर निवासी खष्टी देवी की दो भैंस गोशाला से चोरी हो गई थी। खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और परिवार दूध व अन्य चीजे पर ही निर्भर रहता है। उन्होंने घर की स्थिति को बेहतर करने के लिए दो भैंस कर्ज लेकर खरीदी थी लेकिन जब तक हालात अच्छे होते उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम धामी से मामले की शिकायत की। अब सीएम धामी ने डीजीपी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं, डीजीपी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली में भैंस चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

बताया जा रहा है कि डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीडि़तों की सुनवाई हो। ऑनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रविधान है। पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। इसी का उदाहरण का भैंस चोरी का मुकदमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top