Connect with us

केन्द्र को ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव भेजने की तैयारी…

उत्तराखंड

केन्द्र को ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव भेजने की तैयारी…

देहरादून। जल्द ही प्रदेश के एक राज्य विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनाये जाने के लिये केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा। इसके साथ ही एक दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को मॉडल महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा जायेगा।

रूसा के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिये कार्य योजना तैयार कर केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

जिसमें उन्होंने विभाग के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को विधिवत लागू करने के लिये तैयारियों का भी जायजा लिया। डॉ0 रावत ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रदेश में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा। इसके अलावा राज्य के दर्जन भर राजकीय महाविद्यालयों को मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में तैयार किया जायेगा।

जिसकी कार्य योजना बना कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। विभागीय मंत्री ने कहा कि रूसा के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को विधिवत प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा इसी माह किया जाना प्रस्तावित है।

डॉ0 रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में नैक एक्रिडिएशन की तैयारियां सुनिश्चित की जाय जिसके लिये शीघ्र ही राज्य के विभिन्न जनपदों में प्रस्तावित आधा दर्जन कार्यशालाओं के आयोजन की तैयारी भी की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, रूसा सलाहकार प्रो0 एम0एस0एम0 रावत, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 ए0एस0 उनियाल, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल सहित विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top