Connect with us

रुद्रप्रयाग में बारिश- भूस्खलन ने मचाई तबाही, घरों में आया मलबा…

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में बारिश- भूस्खलन ने मचाई तबाही, घरों में आया मलबा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का रोद्र रूप देखने को मिला है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्‍त्‍यमुनि में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। यहां दूरस्थ गांव छिनका (landslide in chinka village) में सोमवार देर रात बारिश  के कारण भूस्खलन हो गया। जिससे लोगों के घरों में मलबा आ गया। वहीं बिजली गिरने से कई मवेशी उसकी चपेट में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगस्त्यमुनि विकास खंड की ग्राम पंचायत छिनका में भारी बारिश ( Rain in Uttarakhand) से हड़खोला तोक में विशाल बोल्‍डरों के साथ मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। इस भूस्खलन में कई आवासीय भवन और गौशालाएं मलबे (Debris entered house and cowshed due to landslide) की चपेट में आ गए। साथ ही ग्रामीणों के कई खेत भी पूरी तरह से आपदा की भेंट चढ़ गए। भूस्खलन से कई घरों को भारी क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…

वहीं दशज्यूला कांडई के अंतर्गत महड़ गांव में बिजली गिरने से एक भैंस व दो बकरियों की मौत के साथ ही दो घोड़ों के आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जा रहा है कि गांव की सिंचाई नहरें, पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई।गांव के 21 परिवारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तहसील प्रशासन ने दो परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। जबकि प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सहायता राशि दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top