Connect with us

देहरादून में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का बदला शेड्यूल, देखें किस दिन खेलेगी कौन सी टीम…

उत्तराखंड

देहरादून में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का बदला शेड्यूल, देखें किस दिन खेलेगी कौन सी टीम…

Dehradun News: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा अपडेट है। देहरादून में होने जा रहे क्रिकेट के महामुकाबले में बड़ा बदलाव हो गया है। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के शेड्यूल में अचानक बड़ा बदलाव किया है। अगर आपने दिग्गजों को खेलते देखने के लिए टिकट बुक कराई तो ये अपडेट आपके लिए भी जरूरी है। बुधवार रात को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आधिकारिक वेबसाइट से नया शेड्यूल जारी किया गया। देखें क्या हुआ बदलाव..

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के मैच बारिश में धुलने के बाद आयोजकों ने इसके शेड्यूल में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब भारत और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मुकाबला 22 सितंबर को देहरादून में खेला जाएगा। पहले के शेड्यूल के अनुसार दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाना था। जिसमें बदलाव किया गया है और अब इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…

बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम को 24 सितंबर को इयान बेल की कप्तानी वाली इंग्लैंड लीजेंड्स से भिड़ना था, लेकिन अब यह मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच पहले रायपुर में खेला जाना था, लेकिन अब यह देहरादून में खेला जाएगा। 22 दिनों के अंदर टूर्नामेंट्स के मैच चार वेन्यू पर खेले जाने हैं। इस बार मैच कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर मे ंखेले जा रहे हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।

बताया जा रहा है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। यह पहला मौका होगा जब देहरादूनवासियों को इन दिग्गजों को देहरादून में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। बताया कि शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं। पूर्व में टिकट बुक करने वाले व्यक्तियों को रिफंड किया जा रहा है। वह दोबारा नए शेड्यूल के अनुसार आज से टिकट बुक करा सकते हैं। शुक्रवार से बुकमाय शो पर आनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

ये है नया शेड्यूल

  • 21 सितंबर, वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
  • 22 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
  • 23 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
  • 24 सितंबर, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम, न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
  • 25 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से
  • 25 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम, बांग्लादेश लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top