Connect with us

प्रदेश स्तरीय खेल में टिहरी के इस स्कूल के तीन बच्चों का चयन, दें बधाई…

उत्तराखंड

प्रदेश स्तरीय खेल में टिहरी के इस स्कूल के तीन बच्चों का चयन, दें बधाई…

Tehri News: विकासखंड चम्बा के शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा के एक बालिका व तीन बालकों का चयन जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता से प्रदेश स्तरीय खेल के लिए होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती, उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अभिभावक संघ अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खाती, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी है ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने बताया कि प्रताप इंटर कालेज बौराडी में आयोजित दो दिवसीय क्रिडा प्रतियोगिता में अंडर 14 वय वर्ग के बालिका वर्ग में कु. प्रिंसीनाथ ने 100 मीटर ,200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा अनिरुद्ध नेगी ने बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि अनमोल खाती और रितिक भंडारी का चयन बालिबाल खेल हेतु प्रदेश स्तरीय खेल में चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

इससे पूर्व न्याय पंचायत स्तरीय खेल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा तथा ब्लाक स्तरीय खेल इंटर कालेज चम्बा में भी चारों छात्रों ने अपना प्रथम स्थान हासिल किया, प्रधानाचार्य कुंवर खाती ने कहा कि अब चारों छात्र प्रदेश स्तरीय खेल में प्रतिभाग हेतु तैयारी कर रहे हैं ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top